आजादी का अमृत महोत्सव जेनिथ क्रैस स्कूल ने धूम धाम से मनाया
७५वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव जेनिथ क्रैस स्कूल में धूम-धाम से मनाया गया । कोविड के कारण लगभग दो शैक्षणिक सत्र से विद्यालय का संचालन नहीं हो पा रहा है फिर भी आजादी का जश्न का त्यौहार में बच्चों, शिक्षकों और भारतीय नागरिको का जोश और जूनून भारी पड़ा ।
जेनिथ स्कूल के प्रधनाध्यापिका मोहद्या रिंकी सिंह ने ७५वें आजदी के अमृत महोत्सव पर सभी विद्यार्थियो , शिक्षकों, अभिभावकों तथा नागरिकों को जेनिथ के प्रांगन में स्वागत, अभिनन्दन और शुभकामना दिया।
विद्यालय के निदेशक विकाश कुमार सिंह ने भारत सरकार के परम आदरणीय माननीय प्रधानमंत्री तथा भारतीय वैज्ञानिको का अपने संस्था के तरफ से अभिनन्दन और आभार प्रकट किया और उक्त अवसर पे कहा की आज जो वर्तमान परिवेश में विद्यालयों का खुलना इनके सरकार का प्रयास है , क्योकि भारत जैसे विशाल आबादी वाले देश में टिका विकसित करना और टीकाकरण का लक्ष्य पाना इतना आसान नहीं था परन्तु मोदी सरकार ने विश्व के सबसे बड़े मुफ्त टीकाकरण अभियान को कर दिखाया ।
इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र -छात्रों , अभिभावकों, तथा आगंतुक नागरिको को पौधा जेनिथ क्रैस स्कूल तथा जेनिथ डिजिटल परिवार के तरफ से दिया गया तथा सभी से सम्मिलित संकल्प लिया गया की जिस तरह से इस झंडे के नीचे अपने संविधान के प्रति आस्था रखते है उसी तरह हमें पेड़ पौधों पे भी बिश्वास रखना पड़ेगा नहीं तो कोरोना काल में सबको अनुभव तो हो ही गया की आक्सीजन की आपूर्ति समस्त मानव जाती के लिए कितना दुर्लभ है (प्रकृति को मानव सभ्यता अगर नुकसान पहुँचाती है तो प्रकृति भी हमें नुकसान पहुंचाती है। ७५वें आजादी के अमृत उत्सव पर जेनिथ क्रैस स्कूल के तरफ से बच्चों में बचपन से ही प्रकृति के प्रति अत्यधिक लगाव और स्नेह का सन्देश दिया गया ।)
अलोक मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा की अभी भी जो समय है वह चुनौतीपूर्ण है परन्तु हमें अभिभावकों और विद्यालय परिवार को मिल जुल कर अधिक से अधिक कोरोना प्रोटोकॉल और गाइड लाइन को पालन करना अनिवार्य है अगर हमलोग ढिलाई बरतेंगे तो अभी भी हमारा कोरोना से पीछा नहीं छुटेगा। इसलिए हम सब की इसी में भलाई है की जो सरकार का निर्देश मिला उसे हम सब कठोरता से पालन करेंगे।
इस अवसर पर अन्य शिक्षको
ने भी अपने विचार प्रकट किए ।
इस गरिमामयी अवसर पर अजय कुमार सिन्हा के साथ सभी गणमान्य उपस्थित रहे ।







1 Comments:
No comment
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home