Friday, 17 July 2020

प्रेरक अभिव्यक्ति आत्मनिर्भर अभियान से जुड़कर नई दुनिया में प्रवेश

सर्वप्रथम, मैं आप सबकी यहाँ उपस्थिति के लिए आपको धन्यवाद कहना चाहूंगा। मैं इसका शुक्रगुज़ार हूँ। आज यह एक अत्यंत भावुक क्षण है, जहाँ पर एक तरफ तो हम अपनी अपने जीवन के एक नए चरण में प्रवेश करने जा रहे हैं, 

मैं विशेष रूप से भारत सरकार के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार प्रकट करता हूँ कि उनके प्रेरक अभिव्यक्ति आत्मनिर्भर अभियान से जुड़कर नई दुनिया में प्रवेश करने जा रहा हूँ। भारत सरकार ने मुझ पर भरोसा किया और मुझे डिजिटल अभियान में प्रवेश लेने का मौका दिया। मै जिओ कंपनी का भी धन्यवाद करना चाहता हु कि जेनिथ डिजिटल को पार्टनर बनने का सुनहरा अवसर प्रदान किया । साथ ही औरंगाबाद के सामी समान्नित जनता का भी अभिवादन और सदैव सहयोग मिला है ।  उन्होंने हमारे भीतर सिर्फ आत्म विश्वास ही नही भरा, बल्कि हर विपति के समय में मज़बूत रहना भी सिखाया।आप सभी नगरवासियों ने हमारे आगामी जीवन में आने वाली कठिनाइयों से लड़ने के लिए हमे हमेशा तैयार किया है। आप सभी के सान्निध्य में मेरे जीवन तथा मेरे व्यक्तित्व को जितना बेहतर ढंग से आकार दिया जा सकता था, वो सब आपने किया है। 

मेरा परिचय वैसे तो सार्वजानिक है परन्तु इस नयी दुनिया में नूतन पाठको के लिए मै विकाश कुमार सिंह जेनिथ स्कूल का संचालक जेनिथ डिजिटल वर्ल्ड के तहत जेनिथ थिंक ब्लॉग का कार्य शुरू किया हूँ ।  मुझे पूर्ण विश्वास है जिस तरह मेरे पिछले कार्य को आपने पसंद और स्थापित करने में भरपूर सहयोग दिया  हैं । आशा करता हूँ कि इस नयी उधामिता के लिय आपका प्यार और विश्वास मेरे संस्था के ऊपर बना रहेगा। 

कोरोना वैश्विक माहामारी के प्रकोप से  हर क्षेत्र में उथल पुथल कि स्थिति है । 

स्कूल काफी लम्बे समय से बंद पड़ा है स्कुलो पर ही नही अभिभावकों पर भी आर्थिक दबाब भरपूर है इसी स्थिति को ध्यान रखते हुए जेनिथ क्रैस प्रबंधन ने भारत सरकार के आदेशनुसार जब तक विद्यालय बंद रहेगा तब तक किसी प्रकार का अभिभावकों से कोई शुल्क नही लिया जाएगा । 

कोरोना काल में हमने यह उधिमता स्थापित करने का फैसला लिया जिससे कि आगे चलकर कुछ लोगों का रोजगार सृजन हो सके ।  आप सभी लोगों से विनर्म आग्रह है कि महामारी कि कड़ी आप और हम मिलकर तोड़ सकते है कोरोना हारेगा और भारत जीतेगा । मास्क पहने जो नही पहने है उनको टोके, खुद भी बचे और देश को भी बचाए। 


धन्यवाद अगर यह आर्टिकल आपको पसंद आये तो लाइक सब्सक्राइब और शेयर करे

आपका 

विकाश कुमार सिंह

Zenith Think


 




Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home