श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र भगवान् श्री राम मंदिर निर्माण, जेनिथ क्रैस द्वारा सात्विक दान
श्री राम धर्म के मूर्तिमंत स्वरुप है, वे भारत की आत्मा है। श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र के आवाहन पर राम भक्त दिनेश जी आज जेनिथ क्रैस विद्यालय में पधारे । विद्यालय परिवार के सभी शिक्षको ने उनका स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया । विद्यालय के निदेशक ने इस अवसर पर अपने शिक्षको को संबोधित करते हुए कहा की इसके लिए श्री राम भक्तो ने ४९२ वर्षो तक अनवरत संघर्ष किया है अतीत में 4 लाख से भी अधिक राम भक्तो ने बलिदान दिया परन्तु हमारे वर्तमान युग में हम अपने आप को हिंदुत्व होने के साथ साथ राम भक्त हमलोगों से स्वेच्छा से सात्विक दान लेने आये है।
इससे बढ़कर हमारे विद्यालय परिवार, गाँव, टोला , महल्ला समाज के उत्थान के लिए गौरव की अभिभूति है तथा हम सब गौरव समझ रहे है की हमारा छोटा दो से दस अंको का सहयोग भी राम मंदिर के निर्माण में साक्षी है। यह परम धार्मिक एतिहासिक क्षण है ।
राम भक्त दिनेश जी ने कहा की दान भारतीय समाज की पुरातन विशेषता रही है , विद्यार्थी सन्यासी , भिक्षु इत्यादि को जीवन यापन हेतु संसाधन उपलब्ध कराना यह सामाजिक कर्तव्य भी माना गया है।
शिक्षक शिवानी सिंह ने कहा की पूज्य संतो ने यह आवाहन किया कि श्रीराम जन्मभूमि में भव्य मंदिर बनने के साथ जनजन के ह्रदय रूपी मंदिर में श्रीराम के आद्रशो की जीवन मूल्यों की अधिस्थापना हो इसी कामना से से रामभक्त हर हिन्दू के घरो में उसी भाव और समर्पण के साथ जाते है ।
इस अवसर पर विद्यालय के सभी कर्मचारियों गुरुजन, और छात्र छात्रा इस अनमोल लम्हे के समय यादगार के रूप में उपस्थित रहे।
धन्यवाद





0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home