ब्रह्मभोज में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को फलदार वृक्ष वितरण के संबंध में
आज दिनांक 27/04/2023 दिन गुरुवार परसावां तमसी में जेनिथ क्रेस फाउंडेशन के तत्वाधान में अपने परम आदरणीय स्व श्री अर्जुन सिंह के ब्रह्मभोज में उनके वरीय पुत्र सत्यनारायण सिंह , मनोज सिंह और मुकेश सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से फलदार वृक्ष आम (Rs 250)का ब्रह्मभोज में सम्मिलित होने वाले सभी व्यक्तियों को मुफ्त में दिया गया।
उनके पुत्र ने इस मौके पर उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए कहा की यह पौधा पिता की समृति में आपको भेंट कर रहे है। इसे आप अपने घर के आंगन या आसपास जरूर लगाए जिससे पिताजी लोगो के दिलो में हमेशा जिंदा रहे।
गौरतलब है की ग्राम पंचायत परसावां तमसी सत्यनारायण सिंह के पिता श्री अर्जुन सिंह का 16/04/2023 दिन रविवार को 85 वर्ष की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया था।
फाउंडेशन के विकाश कुमार सिंह ने बताया की हम इस मुहिम को लगातार हमारी संस्कृति का हिस्सा बनें यह हमारी कोशिश रहती है, किसी भी सामाजिक उत्सव में पौधा लगाने की खूबसूरत परंपरा की शुरुवात हो।
मनोज सिंह ने बताया की जिस तरह से विकाश के नाम पर अंधाधुंध पेड़ो की कटाई हो रही है, इसलिए प्रत्येक मानव का जीवन में कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाए।
मुकेश सिंह ने कहा की फलदार वृक्ष से छाया और फल दोनो प्राप्त होते है।
इस अवसर पर पूर्व मुखिया जयप्रकाश सिंह,सामाजिक कार्यकर्ता कृष्ण नंदन पांडे, लाल सिंह, अशोक सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहें।







0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home