जीवन में शिक्षक ही व्यक्ति को सफलता के शिखर तक पहुंचाया
जिला मुख्यालय में स्थित जेनिथ क्रैस स्कूल में 05/09/2023 दिन मंगलवार
को डॉक्टर सर्वपल्ली राधा कृष्णन का जन्म जयंती धूम धाम से मनाया गया l सबसे पहले उनके तैल्य चित्र पे सभी शिक्षकों ने पुष्प अर्पित कर विनर्म श्रंधाजली दीया l इस अवसर पर विद्यार्थियो के द्वारा सभी शिक्षकों का वीडयो संदेश सुनाया गया lप्रधान्ध्यापिका रिंकी सिंह ने कहा की राधाकृष्णन एक महान शिक्षाविद होने के साथ-साथ एक बड़े बड़े विद्वान थे जो बाद में अपने देश के राष्ट्रपति भी बने और देश को संवारने तथा देश को आगे ले जाने का काम किया।विद्यालय के निदेशक विकाश कुमार सिंह ने कहा की एक तेजस्वी अध्यापक क्या बना सकता है, यह भारत का इतिहास भी बताता है और विश्व का भी इतिहास बताता है l सिकंदर भारत के तरफ चला था, तो कोई योद्धा नहीं चला था, महान गुरु अरस्तु की परम्परा चली थी और जब वो आधी लड़ाई सेल्लुकस के हाथ में छोड़कर गया था, तो लड़ाई सेल्लुकस और चंद्रगुप्त के बिच नहीं थी, दो गुरुओं के बिच में थी । एक यूरोप का गुरु था जिसका नाम अरस्तु था और एक भारत का गुरु था जिसका नाम कौटिल्य चाणक्य था। इस लड़ाई में भारत का गुरु जीता था और यूरोप का हार गया था l
इस अवसर पर वरीय शिक्षक शिव शंकर प्रसाद , रूचि सिंह, सृष्टि पल्लवी, सुप्रिया पल्लवी , आबदा खातून , आस्था कुमारी , खुशबू कुमारी , रानी कुमारी उपस्थित रहें l





0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home