रचनात्मक चित्रण प्रतियोगिता का जेनिथ में आयोजन हुआ
जेनिथ विद्यालय में हिंदी दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इसे मनाने का मुख्य उद्देश्य बच्चो में हिंदी भाषा के प्रति रुचि उत्पन्न करना था। उन्हें अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी का ज्ञान भी होना आवश्यक है क्योकि यह हमारी मातृभाषा, राष्ट्रभाषा व राजभाषा है। इस दौरान विद्यालय में हिंदी को बढ़ावा देने के लिए रचनात्मक चित्रण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के अनेक विद्यार्थियो ने इन प्रतियोगिता में प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
14 सितंबर को हिंदी सप्ताह के समापन पर हिंदी भाषा के महत्व पर वक्तव्य दिया गया। बच्चो के ज्ञानवर्धन हेतु विद्यालय के निदेशक विकाश कुमार सिंह ने हिंदी से जुड़े रोचक तथ्यों की जानकारी दी।. हिंदी की पहली कविता प्रख्यात कवि ‘अमीर खुसरो’ ने लिखी थी. हिंदी भाषा के इतिहास पर पुस्तक लिखने वाला पहला लेखक भारतीय नहीं था, बल्कि एक फ्रांसीसी लेखक Grasim the Taisi था.
2. साल 1977 में, देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने गर्व के साथ हिंदी भाषा के प्रति सम्मान दिखाते हुए संयुक्त राष्ट्र में हिंदी भाषा में भाषण प्रस्तुत किया था.
3. 26 जनवरी 1950 को संसद के अनुच्छेद 343 के तहत हिंदी को प्राथमिक भाषा माना गया था.
4. ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में 'अच्छा' और 'सूर्य नमस्कार' जैसे कई हिंदी शब्दों को शामिल किया गया है.
5.हिंदी में पहली फिल्म राजा हरिशचंद्र थी.
6. 1950 में हिंदी को राजभाषा का दर्जा मिला था.
7. साल 2009 में गूगल ने अपने सर्च इंजन में हिंदी की शुरुआत की थी.
8. भारत के अलावा मॉरीशस, फिलीपींस, नेपाल, फिजी, गुयाना, सूरीनाम, त्रिनिदाद, तिब्बत और पाकिस्तान में हिंदी बोली और समझी जाती है.
इस अवसर पर विद्यालय के हिंदी शिक्षक शिवशंकर सिंह को समान्नित किया गया, रुचि सिंह, रिंकी सिंह, आस्था कुमारी, खुशबू कुमारी रानी कुमारी, पिंकी खातून, अंबालिका सिंह की गरिमामई उपस्थिति बनी रही।





0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home