चौधरी टिकैत साहब का पुनः आगमन
आज दिनांक 24/11/2023 दिन शुक्रवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर विकास मंच तथा किसान संघर्ष समिति के संयुक्त तत्वाधान में आम सभा की बैठक देव में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता बेढणी पंचायत के मुखिया श्री मनोज कुमार सिंह ने किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय किसान यूनियन के बिहार प्रदेश प्रभारी श्री दिनेश कुमार थे। आगत अतिथियों का स्वागत राजदेव जी के द्वारा किया गया।
विकाश मंच के कोषाध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता जी ने उतर कोयल नहर परियोजना के बारे में मुख्य अतिथि को विस्तार से अवगत कराया।
श्री मनोज सिंह ने कहा कि आज 50 वर्षों की लंबी अवधि बीतने के बाद 2018 में 1622 करोड रुपए भारत सरकार द्वारा आवंटन हुआ जिसमें मरम्मती कार्यक्षेत्र 125 किलोमीटर का था जबकि मात्र 2 किलोमीटर में कार्य किए गए , और 900 करोड रुपए का निकासी हो चुका और डैम में गेट लगाने हेतु 585 करोड़ का भारत सरकार के द्वारा पुनः आवंटन दिया गया , लेकिन फिर भी आज तक गेट का कोई कार्य नहीं हो सका।
कार्यकारिणी के रणविजय सिंह ने कहा की यह कार्य सीधे-सीधे सरकारी एजेंसी वेब कोर्स द्वारा किया जा रहा है जिसका कार्य अधिक मार्च 2022 में समाप्त करना था ।आलम यह है कि नहर विभाग के वरीय पदाधिकारी से मिलकर प्रगति रिपोर्ट मांगे जाने पर रहते हैं कि भारत सरकार की एजेंसी वेब कोस बताएगा क्योंकि हम लोगों को विभाग की कोई जानकारी नहीं होती है हम लोगों को केवल लहर की रखवाली करने का कार्य दिया जाता है ।
किसान संघर्ष समिति के जिला सचिव विकाश कुमार सिंह ने कहा कि भारत माला परियोजना में जमीन अधिग्रहण में लगातार धांधली हो रही है, पूर्व जिला अधिकारी सौरभ जोरवाल साहब ने किसानों का एमवीआर में 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर किसानों से भुगतान का वादा किया गया था। निबंधन उस बड़े हुए एमवीआर से शुरू हो गई। लेकिन किसानों का जमीन का मूल्यांकन पुराने एमवीआर पर कर किसानों को नोटिस बांटा जा रहा है। किसान नोटिस लेने से मना कर रहे है। किसानों का कहना है की जो जिला अधिकारी मूल्य निर्धारित किए है वह तो किसानों को निश्चित मिलना ही चाहिए। अगर सरकार हमे वह मुआवजा नहीं देती है तो हम किसी भी कीमत पे सरकार के सभी कार्यों का विरोध जारी रखेंगे। अगर संयुक्त रूप से किसानों की समस्या पर बिहार में राष्टीय किसान नेता चौधरी टिकैत साहब के अगुवाई में आंदोलन अनवरत लगातार होगा तभी भारत सरकार और राज्य सरकार को गहरी नींद से जगा सकते है। हम एकजुट रहेंगे तभी हमारी मांग पूरी होगी चाहे वह जमीन अधिग्रहण का हो या लंबित सिंचाई परियोजना या न्यूनतम समर्थन मूल्य। हमलोग को हर हाल में सभी किसानों को जागृत करना होगा तभी बिहार में एक बड़े आंदोलन की शुरुवात हो सकेगी।
भारतीय किसान यूनियन के श्री दिनेश सिंह ने कहा की उतर कोयल नहर परियोजना या जमीन अधिग्रहण के मामले पर अभी तक बिहार में बड़ा आंदोलन नही हुआ। इसके लिए आपलोग को जमीनी स्तर पर सौ योद्धाओं की ऐसी फौज तैयार करनी होगी जो एक कॉल पर कैमूर जा सके , रोहतास जा सके और कैमूर और रोहतास की टीम औरंगाबाद आ सके। टिकैत साहब तो खुद ही किसान शंखनाद आंदोलन , गांधी मैदान , औरंगाबाद में किसानों के समक्ष घोषणा किया था । सरकार को दिसंबर तक अल्टीमेटम दिया था। बिहार में बड़ा आंदोलन करने के लिए उनके निर्देश पे ही मैं यहा आपके साथ आम सभा में हूं।
इस बार जो तीन दिवसीय बिहार में टिकैत साहब रहेंगे उसमे तीन मुद्दा मुख्य रूप से रहेगा पहला भूमि अधिग्रहण में धांधली दूसरा लंबित सिंचाई परियोजना और तीसरा न्यूनतम समर्थन मूल्य के साथ मंडी सिस्टम । टिकैत साहब साल के अंत में और नए साल के शुरुवात में आपके यहां रहेंगे। जल्द ही तिथि की घोषणा भी हो जाएंगी।
आम सभा को एकबाल जी, अशोक जी, रत्नाकर सिंह जी, पिंटू कुमार जी, कामता प्रसाद जी, पपुयसिंह जी ने भी संबोधित किया। इस आम सभा में सैकड़ों किसान उपस्थित रहें।





0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home