दिनांक 21 दिसम्बर को भारतीय किसान यूनियन के बिहार सह
झारखण्ड प्रदेश प्रभारी श्री दिनेश सिंह के
नेतृत्व में मंडल डैम का टिम के साथ निरिक्षण
किया गया । जिसमे उसकी दुर्दशा पे विस्तार से
मुखिया श्री मनोज कुमार सिंह तथा सचिव राजेंद्र पाल से विस्तार से मंडल डैम पर
चर्चा हुई ।
1972 से शुरू हुई इस सिंचाई परियोजना पर
हजारों करोड़ खर्च हुए। मुख्य डैम का निर्माण 1986 तक कमोवेश पूरा हो गया। सिर्फ इसमें मुख्य फाटक लगना रह गया था।
प्रगति और विकास के समस्त नारों के
साथ 5 जनवरी 2019 में चुनाव समर का आगाज करने पीएम नरेंद्र भाई मोदी पलामू के
बरवाडीह,गया और औरंगाबाद में सभा आयोजित कर
ऐलान किया 2020 तक इस सिंचाई डैम का पानी आपके
खेतों तक पहुंचा दिया जाएगा - 'यह मोदी की
गारंटी है। 2023 समाप्त हुआ। देश 24 के मुहाने के कगार पर हैं । खबर आई कि मोदी जी ने इस परियोजना के
लिए दो चरणों में हजारों करोड़ अपने केबिनेट से मंजूर किए। मगर वह पैसा गया कहां? इ स योजना का कांट्रेक्ट भारत सरकार के सिंचाई मंत्रालय के ही
अधीनस्थ अंडर टेकिंग वैपकोस के जिम्मे है। मोदी की गारंटी का असलियत यहां से साफ
देखी जा सकती है। डैम की एक एक चट्टानें दरक रही है। इसमें लगे छड़ और रड को नोचे
जा रहे हैं। यहां किसी ने वैपकोस के इंजीनियर और कर्मी को देखा तक नहीं। फिर पैसे
का बंदरबांट हुआ कैसै? क्या पैसे का बंदरबांट ही मोदी की
गारंटी है?वाराणसी कोलकाता एक्सप्रेस वें के प्रभावित
किसान विकाश कुमार सिंह ने बताया की उत्तर कोयल सिंचाई परियोजना बिहार के खासकर
औरंगाबाद और गया जिले के किसानों के जीवन मरण से जुड़ा है।
युवा किसान नेता राजन तिवारी ने कहा
की चाहे भारत माला परियोजना हो या मंडल डैम परियोजना दोनों जगहों पे भूमि अधिग्रहण
का मामला सुलग रहा है जिसे सरकार की कमजोर इच्छा शक्ति को पर्दर्शित कराती है ।
किसान नेता श्री दिनेश सिंह ने कहा
की किसान नेता चौधरी राकेश टिकैत साहब 21 जनवरी को अपनी बिहार यात्रा का यहीं से आरंभ करेंगे। डैम का भी
निरीक्षण करेंगे और किसानों के साथ -साथ इस डैम से प्रभावित होने वाले स्थानीय
आदिवासियों और अन्य से भी बात करेंगे तथा देव में 22 जनवरी भूमि अधिग्रहण और मंडल
डैम पर किसानों के आंदोलन की संयुक्त आगाज होगी ।
उत्तर कोयल सिंचाई परियोजना के
मुख्य डैम मंडल के निरीक्षण के बाद टीम झारखंड राज्य के निर्माताओं मे से एक और
झारखंड विधान सभा के प्रथम अध्यक्ष इंदल सिंह नामधारी जी से भी मिला। उन्होंने कहा
राकेश टिकैत से देश के किसानों की उम्मीदें जड़ी है और वे उनका स्वागत करेंगे। इस
मौके पर क्रांतिकारी नेता राजकुमार सिंह , एव अन्य साथी रहें ।
0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home