जेनिथ विद्यालय में संत रविदास जयंती पर विद्यार्थियों के संग सेमिनार आयोजन
24/02/2024,दिन शनिवार
जेनिथ विद्यालय ने संत रविदास जयंती के अवसर पर एक सेमिनार का आयोजन किया। इस सेमिनार में बच्चों को संत रविदास के जीवन और उनके विचारों के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। यह सेमिनार बच्चों को समाज में समर्पित व्यक्तियों के बारे में जागरूक करने का एक माध्यम भी बना।
https://youtu.be/N8ob38fyNxs?si=VekuaX607w0sqfAY
संत रविदास जी के उदाहरण और सिद्धांतों को समझाने के लिए, विद्यालय ने विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया, जिसमें छात्रों ने उनके द्वारा रचित दोहा, पद तथा प्रेरणादायक विचारों को साझा किया। सेमिनार में शिक्षकों और छात्रों ने साथ मिलकर संत रविदास जी के संदेशों को गहराई से समझा और उनके आदर्शों को अपनाने के महत्व को बताया।
इस संदर्भ में, विद्यालय के प्रमुख विकाश कुमार सिंह ने कहा, "संत रविदास जी का संदेश हमें सामाजिक न्याय, भाईचारा, और समरसता की ओर अग्रसर करता है। यह सेमिनार हमें उनके विचारों को आत्मसात करने और उनके मार्गदर्शन में चलने के लिए प्रेरित करता है।"
https://youtu.be/N8ob38fyNxs?si=VekuaX607w0sqfAY
वरीय शिक्षक शिव शंकर प्रसाद ने बताया की संत रविदास जयंती हिंदू पंचाग के अनुसार माघ महीने की पूर्णिमा तिथी पर मनाई जाती है। इनके जन्म को लेकर विद्वानों में मतभेद है। लेकिन अधिकतर विद्वान सन 1398 में माघ शुक्ल पूर्णिमा को इनका जन्म मानते है। माघ मास की पूर्णिमा को रविदास जी ने जन्म लिया तो वह रविवार का दिन था जिसके कारण इनका नाम रविदास पड़ा।
इस सेमिनार ने छात्रों को न केवल संत रविदास जी के जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में जागरूक किया, बल्कि उन्हें समाज में सजीव भागीदार बनाने के लिए भी प्रेरित किया। विद्यालय का यह पहल एक समर्पित समाज के निर्माण में एक महत्वपूर्ण कदम है।
धन्यवाद



0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home