श्री बशिष्ठ प्रसाद सिंह बने भारतीय किसान यूनियन के जिला संयोजक
औरंगाबाद 08/02/2025
श्री बशिष्ठ प्रसाद सिंह बने भारतीय किसान यूनियन के जिला संयोजक
भारतीय किसान यूनियन ने किसानों के हक और अधिकारों की रक्षा के अपने संकल्प को मजबूत करते हुए श्री बशिष्ठ प्रसाद सिंह को औरंगाबाद का जिला संयोजक नियुक्त किया है। उनकी यह नियुक्ति संगठन को और सशक्त बनाने एवं किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाने के उद्देश्य से की गई है।
जिला प्रभारी विकाश कुमार सिंह ने कहा कि श्री बशिष्ठ प्रसाद सिंह एक समर्पित और कर्मठ किसान नेता हैं, जो वर्षों से किसानों के कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं। उनकी नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक कौशल को देखते हुए, संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
इस अवसर पर श्री बशिष्ठ प्रसाद सिंह ने कहा, "भारतीय किसान यूनियन ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करूंगा। किसानों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुँचाने और उनके अधिकारों की रक्षा करने के लिए मैं हर संभव प्रयास करूंगा।"
इस नियुक्ति के बाद जिलेभर के किसानों और संगठन के कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर है। राजकुमार सिंह, रवि दुबे, अमरेश दुबे, राजन तिवारी, कपिल सिंह उमा सिंह और सभी ने श्री सिंह को शुभकामनाएँ दीं और उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने की उम्मीद जताई।




0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home