Monday, 20 December 2021

डिहरा पैक्स अध्यक्ष के याद में शोक सभा का आयोजन

  •  




  • औरंगाबाद स्थित जेनिथ क्रैस विद्यालय में मंगलवार को डिहरा पैक्स अध्यक्ष श्री सतेन्द्र सिंह उनके साले दीपक कुमार तथा दो शिक्षकों के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रिंकी सिंह ने बताया की बिहार के औरंगाबाद ओबरा उब में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है जिसमें चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है।  विकाश सिंह ने कहा की सत्येन्द्र सिंह काफी मिलनसार स्वभाव के थे और और पूरे औरंगाबाद में उनकी लोकप्रियता थी साथ साथ उनका शिक्षा से गहरा लगाव होने के कारण उन्होंने ग्राम धुबौल में चैतन्य पब्लिक स्कूल का निर्माण किया था , उनके जाने से शिक्षा जगत में भी भरपाई करना मुश्किल है शिक्षक परिवार भी इस घटना से काफी शोकाकुल दिखे । प्रातः शोक सभा में विद्यालय के सभी गणमान्य उपस्थित रहें ।

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home