ईसा मसीह से सांता क्लॉज का क्या संबंध है? सांता क्लॉज कौन है?
आज दिनांक २५/१२/२०२१ को जेनिथ क्रैस स्कूल में क्रिसमस का त्योहार बच्चों और शिक्षकों के साथ मिलकर मनाया गया । इस अवसर पर डॉली सिंह के माध्यम से क्रिसमस के बारे में विस्तार से बताया ।संत निकोलस को सांता क्लॉज के नाम से जाना जाता है. संत निकोलस का जन्म प्रभु यीशु की मृत्यु के 280 साल बाद तुर्किस्तान के मायरा नामक शहर में हुआ था. वह एक रईस परिवार से थे. वे गरीबों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते थे. प्रभु यीशु में उनकी गहरी आस्था थी, इस वजह से वे पादरी बन गए. बाद में वे बिशप बन गए और उनको संत की उपाधि मिल गई. फिर वे संत निकोलस, क्रिस क्रींगल, क्रिसमस फादर के नाम से भी पुकारे जाने लगे. वे बचपन से ही जरूरतमंदों की मदद करते थे और बच्चों को उपहार देते थे. कहा जाता है कि संत निकोलस चाहते थे कि क्रिसमस के दिन हर चेहरे पर मुस्कान हो. कोई भी उदास न रहे. इस वजह से हर क्रिसमस की रात वे बच्चों को गिफ्ट्स, चॉकलेट बांटते थे. रात में उपहार देने का मकसद ये था कि उन्हें कोई न देखे या पहचाने. उनके बारे में एक घटना है, जिसमें इस बात का वर्णन है कि एक व्यक्ति गरीबी के कारण अपनी तीन बेटियों को देह व्यापार के दलदल में डाल रहा था. जब संत निकोलस को इसकी सूचना मिली, तो वे आधी रात को उसके घर के बाहर गए और वहां मोजे में सोने के सिक्के डालकर चले आए. उनकी इस मदद से उस परिवार का जीवन संवर गया. उनकी इन बातों की वजह से आज भी बच्चों को जल्दी सुला दिया जाता है, कि सांता क्लॉज रात में आएगा और उनको गिफ्ट्स देकर जाएगा. बच्चे अपनी मनोकामानाओं की पूर्ति के लिए आज भी रात में घर के बाहर मोजे टांग देते हैं, ताकि सांता क्लॉज उनकी मनोकामना पूरी कर दें.
शिवानी सिंह ने छोटे बच्चों
के बिच रोमांचक बैलून दौड़ तथा संगीतमय कुर्सी दौड़ कराकर बच्चों को रोमांचित कर
दिया, जिससे विद्यालय के सभी छात्र-छात्रा काफी प्रसन्न नजर आ रहे थे ।
विद्यालय के प्रधान्ध्यापिका रिंकी सिंह ने जानकारी देते हुए कहा की ठंड को देखते हुए आपका विद्यालय अब नए साल में तीन जनवरी से शुरू होगा । साथ में सभी को ये सन्देश दिया की यह त्योहार आपके आने वाले साल में आपलोगों का जीवन सुखमय, मंगलमय, शांतिमय और खुशियों से भरा हो ।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक
विकाश कुमार सिंह, शिक्षक अजय कुमार सिन्हा, शिव शंकर प्रसाद , अंकित कुमार,
स्वीटी पाण्डेय , सोनाली सिंह तथा मुन्नी इत्यादि मौजूद थे ।


0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home