All private and government schools closed due to very cold weather
जिले में ठंढ के प्रकोप को देखते हुए औरंगाबाद के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने जिले के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों के कक्ष पांच तक के क्लास को 5 जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया है।जानकारी देते हुए जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि कक्षा पांच तक के सभी विद्यालयों को बंद कर डित गया है और इसके अनुपालन की सूचना जिला शिक्षा पदाधिकारी को दे दी गयी है। इसको लेकर जिले के सभी बीडीओ, अंचलाधिकारी और थानेदार को इस आदेश को लागू कराने को लेकर निर्देश जारी किए गए हैं। गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से ठंढ का असर काफी बढ गया है।


0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home