सुर कोकिला लता अलविदा
सोमवार (०७/०२/२०२२ ) को शहर स्थित जेनिथ क्रैस स्कूल में सुर कोकिला लता मंगेशकर की याद में श्रधांजलि सभा आयोजित की गई । इसमें विद्यालय परिवार के साथ बच्चों ने भी दो मिनट का मौन धारण किया ।
दुःख व्यक्त करते हुए
प्रधानाध्यापिका रिंकी सिंह ने कहा की उनके जाने के बाद भी उनके गाये हुए गीतों के
माध्यम से वो हमेशा लोगो के स्मृति में रहेंगी , वह मशहूर के साथ साथ दयालु
प्रवृति की थी , वह बचपन में विद्यालय के पहले दिन ही अपनी बहन आशा को ले जाने के
लिए विद्यालय के शिक्षको ने लता दीदी को कड़ी फटकार लगाई थी उसके बाद उन्होंने
स्कूल जाना ही छोड़ दिया ।
शोक प्रकट करते हुए विकाश
कुमार सिंह ने कहा की लता दीदी जैसा कलाकार मधुर और मंत्रमुग्ध कर देने वाली सुर से
संगीत में मानक स्थापित करने वाली लता मंगेशंकर तक शायद ही कोई पहुँच सकता है।
उनके निधन से देश में एक खालीपन पैदा हो गया है , फिर भी वह आम जन मानस में संगीत
के जरीय हमेशा हमारे अंतर्मन में रहेंगी ।
शिक्षकों ने अपने वक्तव्य में
कहा की अपने अतुलनीय देशप्रेम, मधुर वाणी और सौम्यता से वो सदैव हमारे बीच रहेंगी।
इस कार्यक्रम
में अजय कुमार सिन्हा , शिव शंकर प्रसाद , अंकित सिंह ,और स्वीटी पाण्डेय तथा अन्य
लोग मौजूद थे ।
धन्यवाद
विकाश कुमार सिंह


0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home