जेनिथ क्रैस स्कुल में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर परिचर्चा और सम्मान कार्यक्रम
आज मंगलवार को जेनिथ क्रैस स्कुल में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर परिचर्चा और सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमे आगत महिला अतिथियों का तिलक लगाकर अभिनन्दन प्रकट किया गया । परिचर्चा में सभी विद्यालय के सदस्यों ने बारी-बारी अपनी राय रखी तथा महिलओं ने भी अपना राय प्रकट किया , इस परिचर्चा में सभी बच्चों के माँ ने उत्साह से भाग लिया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉली सिंह ने किया तथा मच संचालन का कार्य शिवानी सिंह ने किया ।
विद्यालय के प्रधान्ध्यापिका रिंकी सिंह ने कहा की हर वर्ष 8 मार्च के दिन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है. ये दिन महिलाओं के सम्मान में समर्पित है. महिलाएं न सिर्फ घर बल्कि बाहर भी अपनी मौजूदगी से सब बेहतर बना देती हैं और समाज को जरूरत है कि वह उनके साथ होने वाले हर भेदभाव को दूर करे और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दे. आप भी इस दिन अपने जीवन की हर उस महिला को शुक्रिया कह सकते हैं जिसके बिना आपका जीवन अधूरा है.
विकाश कुमार सिंह ने कहा की आपको बता दें कि समय के साथ महिलाओं की स्थिति में परिवर्तन आया है लेकिन आज भी महिलाएं भेदभाव का शिकार है. आज भी समाज को महिलाओं के लिए ज्यादा काम करने की जरूरत हैं. महिलाओं की स्थिति को सही करने के लिए और समाज को जागरूक करने के लिए हर साल दुनिया भर की तमाम सरकारे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का खास दिन सेलिब्रेट करती है.
शिव शंकर जी ने अपने अभिभाषण में कहा की सासाराम की मीरा कुमारी लोकसभा अध्यक्षा रह कर अपना लोहा मनवा चुकी है , बहुत ऐसे नाम है जैसे मदर टेरेसा , इंदिरा गाँधी, सानिया मिर्जा , सविर्त्री बाई फुले, इत्यादि
डोली सिंह ने कहा की इसी विद्यालय की भूतपूर्व शिक्षिका आशिका सिंह आज क्षात्र संगठन अखिल विद्यार्थी परिषद् में प्रदेश में चर्चित नेत्री हैं । तथा जो माताए और बहनें कामकाजी होकर घर की देखभाल कर रही है उनका भी समाज में बराबर का योगदान हैं ।
अभिजीत के माता जी ने अपने वक्तव्य में कहा की आज के परिवेश में महिलओं को आत्मनिर्भर बनने का मन्त्र दिया ।
इस अवसर पर जुली सिंह, रिंकू देवी रेखा पाण्डेय , गुडिया देवी, प्रियंका देवी, रीता देवी, रौशन खातून, उषा सिंह , मीनू विश्वकर्मा , मनीषा सिंह , शबिस्ता परवीन, शारदा देवी, मीरा देवी , नूतन देवी पिंकी देवी इत्यादि को पुष्प गुच्छ तथा सम्मान पत्र देकर विद्यालय परिवार के द्वारा सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर अजय सिन्हा , अंकित सिंह , स्वीटी पाण्डेय और बड़ी संख्या में बच्चों की माँ उपस्थित थी ।

