प्रतिष्ठित गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती मनाने के लिए आज, 22
दिसंबर को जेनिथ स्कूल के सभागार में राष्ट्रीय गणित दिवस आयोजित किया गया। इस
अवसर को मनाने के लिए हमारे स्कूल के विद्यार्थियों के लिए विशेष सभाएँ आयोजित की
गईं। गणित दिवस पर अच्छे ढंग से प्रस्तुत विचार, भाषण,
पीपीटी, स्किट और वीडियो के माध्यम से दिन के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में गणित कौशल के महत्व से अवगत कराया गया। इसके बाद
श्रीनिवास रामानुजन के जीवन पर एक वीडियो प्रस्तुति हुई।
स्कूल के प्री-प्राइमरी विंग के जूनियर क्लब ने भी उस दिन विशेष पिज़्ज़ा
मेकिंग क्राफ्ट एक्टिविटी कर उनके जन्मदिन को विशेष बनाया। प्राइमरी क्लब द्वारा उनके
जन्मदिन पर क्राउन मेकिंग एक्टिविटी किया जो विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा ।
सीनियर विद्यार्थियों के लिए मैथ जीनियस
प्रश्नोतरी, पोस्टर प्रेजेंटेशन , बहुविकल्प प्रश्न, तर्क शक्ति प्रश्न दिया गया ।शिक्षिका रूचि सिंह ने श्रीनिवास
रामानुजन का जन्म 22 दिसंबर, 1887 को तमिलनाडु के इरोड में एक तमिल ब्राह्मण अयंगर परिवार में हुआ था।
गैर-गणितीय विषयों में उनकी रुचि न होने से वह 12वीं की
परीक्षा में फेल हो गए थे। जिस स्कूल में वो 12वीं में दो बार
फेल हुए आज उसका नाम रामानुजन के नाम पर है। रामानुजन ने 12 साल
की उम्र में त्रिकोणमिति में महारत हासिल कर ली थी। उन्होंने कई थ्योरम विकसित
कीं। कई फॉर्मूले ईजाद किए। बेहद कम उम्र में उन्होंने अपने मैथ्स के जादू से
दुनियाभर के गणितज्ञ को हैरान कर दिया।
अंत में छात्रों को संबोधित करते हुए प्राचार्या श्रीमती रिंकी सिंह
ने जीवन में सरल गणित कौशल के महत्व को
खूबसूरती से प्रदर्शित किया। उन्होंने छात्रों को सभी विषयों को बेहतर ढंग से
समझने के लिए उत्सुकता और अंतर्दृष्टि विकसित करने की सलाह दी। अंत में बेहतर करने
वाले विद्यार्थियों को क्रमश साधना कुमारी , यक्ष फरमान , आर्या तथा श्रेया को क्राउन पहनाकर महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन
को सम्मान दिया गया ।
इस मौके पर नाज्या प्रवीन, रागनी कुमारी , सोनी कुमारी , आस्था कुमारी
, रानी कुमारी , खुशबु कुमारी तथा शिव
शंकर प्रसाद उपस्थित रहें ।