Tuesday, 14 February 2023

पुलवामा हमले की चौथी बरसी आज, आतंकी हमले में शहीद 40 जवानों को जेनिथ क्रैस स्कूल ने दी श्रद्धांजलि

 

औरंगाबाद में स्थित जेनिथ क्रैस स्कूल ने चार साल पहले आज ही के दिन हुए पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए ४० जवानो को चेतना सत्र में श्रधांजलि दी l शिक्षकों ने दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों को याद किया l

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विकाश कुमार सिंह ने कहा की पुलवामा के शहीदों का बलिदान सुरक्षा बलों को आतंकवाद मुक्त राष्ट्र बनाने के लिए प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि हमारे 40 बहादुरों ने अपने प्राणों की आहुति दी। हमें उन पर गर्व है। उनका बलिदान हमें देश को आतंकवाद मुक्त बनाने की प्रेरणा देता है।

सामाजिक विज्ञान शिक्षिका रूचि सिंह ने विस्तार से बताया की जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी, 2019 को आतंकी हमला हुआ था, जिसमें भारत के 40 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले में विस्फोटों से भरी कार सीआरपीएफ के काफिले की बस के साथ टकराई थी। हालांकि, इस हमले के बाद हमारे बहादुर सैनिकों ने इस हमले का जवाब बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक के रूप में दिया था।

इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक लोग और सैकड़ो विद्यार्थी उपस्थित रहें l