सेना में लेफ्टिनेंट बना तमसी गांव का डॉक्टर अंकित सिंह
सेना में लेफ्टिनेंट बना तमसी गांव का डॉक्टर अंकित सिंह।
आर्म्ड मेडिकल कॉलेज पुणे में पासिंग आउट परेड के बाद मिली सफलता।
तमसी गांव के शिक्षक जय कुमार सिंह का बेटा डॉक्टर अंकित सिंह सेना में लेफ्टिनेंट बना है। आर्म्ड मेडिकल कॉलेज पुणे में पासिंग आउट परेड के बाद अंकित को यह उपलब्धि हासिल हुई। परिवार और गांव में खुशी की लहर दौड़ गई।
तमसी गांव के रहने वाले शिक्षक जय कुमार सिंह के बेटे अंकित सिंह आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल कॉलेज पुणे में प्रशिक्षण लेने के बाद सेना में लेफ्टिनेंट बन गए है। पासिंग आउट परेड के दौरान परिवार के लोग पुणे पहुंचे और बेटे को शाबासी दी। पिता ने बताया कि लॉर्डबुधा, औरंगाबाद से कक्षा 12 की शिक्षा हासिल करने के उपरांत अंकित का नीट के लिए चयन हो गया था। पहली ही परीक्षा में सफलता मिल गई थी।
डॉक्टर अंकित ने सफलता का श्रेय अपने माता पिता और गुरुजनों को दिया है। और कहा की धैर्य और लगन से कड़ी मेहनत कर के हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। पिता माता के आशीर्वाद से मैं इस जगह पर खड़ा हूं।अंकित की सफलता पर माता अल्पना सिंह , पिता जय सिंह, चाचा लाल सिंह, भाई प्रकाश रजनीश अंजनी सिंह, विकाश सिंह बहन गुड़िया सिंह अमित सिंहआदि ने खुशी जताई है।











.jpeg)
.jpeg)



