क्षण और कण में नए साल का सन्देश
इस समय आप 2021 को विदाई देने और 2022 का स्वागत करने की तैयारियों के बीच होंगे। नए साल पर हर व्यक्ति, हर परिवार कुछ बेहतर करने का, आने वाले साल में बेहतर बनने का संकल्प लेता है। पिछले ग्यारह वर्षों से जेनिथ क्रैस विद्यालय और जेनिथ डिजिटल वर्ल्ड हर व्यक्ति और समाज की, सेवा कर अच्छाइयों को उजागर करके और बेहतर करने और आगे बेहतर करने के लिए प्रेरित कर रही है। इन ग्यारह वर्षों में हमने बहुत कुछ खोया पाया , २०२१ का साल हल परिवार व्यक्ति के लिए सुखद नहीं रहा परन्तु हम भारतीय हमेशा सकारत्मक सोच लेकर आगे बढ़ते रहते है ,
जब हमें विद्या अर्जित करनी हो, कुछ नया सीखना हो, करना हो, तो हमें हर एक क्षण का इस्तेमाल करना चाहिए | और जब हमें, धन अर्जन करना हो, यानि उन्नति-प्रगति करनी हो तो हर एक कण का, यानि हर संसाधन का, समुचित इस्तेमाल करना चाहिए | क्योंकि, क्षण के नष्ट होने से, विद्या और ज्ञान चला जाता है, और कण के नष्ट होने से, धन और प्रगति के रास्ते बंद हो जाते हैं | ये बात हम सब के लिए प्रेरणा है | हमें कितना कुछ सीखना है, नए-नए innovations करने हैं, नए-नए लक्ष्य हासिल करने हैं, इसलिए, हमें एक क्षण गंवाए बिना लगना होगा | हमें देश को विकास की नयी ऊँचाई पर लेकर जाना है, इसलिए हमें अपने हर संसाधन का पूरा इस्तेमाल करना होगा | ये एक तरह से, आत्मनिर्भर भारत का भी मंत्र है, क्योंकि, हम जब अपने संसाधनों का सही इस्तेमाल करेंगे, उन्हें व्यर्थ नहीं होने देंगे, तभी तो हम local की ताकत पहचानेंगे, तभी तो देश आत्मनिर्भर होगा | इसलिए, आईये हम अपना संकल्प दोहरायें कि बड़ा सोचेंगें, बड़े सपने देखेंगे, और उन्हें पूरा करने के लिए जी-जान लगा देंगे | और, हमारे सपने केवल हम तक ही सीमित नहीं होंगे | हमारे सपने ऐसे होंगे जिनसे हमारे समाज और देश का विकास जुड़ा हो, हमारी प्रगति से देश की प्रगति के रास्ते खुलें और इसके लिए, हमें आज ही लगना होगा, बिना एक क्षण गँवाए, बिना एक कण गँवाये | मुझे पूरा भरोसा है कि इसी संकल्प के साथ आने वाले साल में औरंगाबाद जिला आगे बढ़ेगा, और 2022, एक नए औरंगाबाद के निर्माण का स्वर्णिम पृष्ठ बनेगा | इसी विश्वास के साथ, आप सभी को 2022 की ढेर सारी शुभकामनाएं | बहुत बहुत धन्यवाद |

