Sunday, 29 August 2021

मेरे कन्हैया कि आपको याद करूं और दर्शन हो जाएं

जन्माष्टमी यानी भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव, गोकुल-मथुरा समेत देशभर में ये त्योहार बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन भजन, जागरण और मंदिरों में जगराता होता है। फिर रात 12 बजे भक्त भगवान की आराधना के बाद व्रत खोलते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार मथुरा में भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी को आधी रात में कृष्ण कन्हैया का जन्म हुआ था।


इस दिन लोग व्रत रखते हैं, दिन भर पूजन करते हैं, भोग बनाते हैं। घरों में उत्सव सा माहौल रहता है, भक्त श्रीकृष्ण की पालकी सजाते हैं और झांकियां भी निकाली जाती हैं। साल 2021 में जन्माष्टमी आज यानी सोमवार, 30 अगस्त को मनाई जा रही है। बता दें कि अष्टमी तिथि की शुरुआत रविवार रात 11 बजकर 25 मिनट से हुई थी जो आज देर रात 01 बजकर 59 मिनट तक रहेगी।


लड्डू गोपाल के जन्मोत्सव पर लोग प्रभु से स्वस्थ, सुखी और संपन्न जीवन प्राप्ति की कामना करते हैं। साथ ही,

पलकें झुकें और नमन हो जाए,
मस्तक झुके और वंदन हो जाए,
ऐसी नजर कहां से लाऊ, मेरे कन्हैया
कि आपको याद करूं और दर्शन हो जाएं।
शुभ जन्माष्टमी

माखन चुराकर जिसने खाया,
बंसी बजाकर जिसने नचाया,
खुशी मनाओ उसके जन्म दिन की,
जिसने विश्व को प्रेम का रास्ता दिखाया।
नन्द के आनद भैयो,

जय कन्हैया लाल की

आनंद उमंग भयो

जय हो नन्द लाल की

श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाए!!

विकाश कुमार सिंह

#ZENITHCRECHEACADEMY

#ZENITHDIGITALWORLD


Saturday, 28 August 2021

देश भर में असंगठित कामगारों का पंजीकरण शुरू हुआ

 

भारत सरकार द्वारा ई-श्रम पोर्टल शुरू करने के साथ ही देश भर में असंगठित कामगारों का पंजीकरण शुरू हुआ
केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री, श्री भूपेंद्र यादव ने आज औपचारिक रूप से ई-श्रम पोर्टल का शुभारंभ किया और इसे श्रम एवं रोजगार तथा पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री श्री रामेश्वर तेली की उपस्थिति में राज्यों/केंद्रशासित क्षेत्रों को सौंपा।


श्री भूपेंद्र यादव  श्रम मंत्री ने कहा कि असंगठित क्षेत्र के कामगार भारत के राष्ट्र निर्माता हैं और यह पोर्टल उनके कल्याण से जुड़े प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने में एक और अहम पड़ाव है। उन्होंने कहा, “भारत के इतिहास में पहली बार 38 करोड़ असंगठित कामगारों के पंजीकरण की व्यवस्था की जा रही है। यह न केवल उन्हें पंजीकृत करेगा बल्कि केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा लागू की जा रही विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को पूरा करने में भी मददगार होगा।


इस अवसर पर श्री भूपेंद्र यादव ने ई-श्रम पोर्टल पर प्रत्येक पंजीकृत असंगठित कामगार के लिए दो लाख रुपये के दुर्घटना बीमा योजना को मंजूरी देने के लिए भी प्रधानमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यदि कोई कामगार इस पोर्टल पर पंजीकृत है और दुर्घटना का शिकार होता है, तो वह मृत्यु या स्थायी रूप से शारीरिक विकलांगता का शिकार होने पर दो लाख रुपये और आंशिक रूप से शारीरिक विकलांगता का शिकार होने पर एक लाख रुपये के लिए पात्र होगा और सरकार हमेशा कामगारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।


श्रम और रोजगार तथा पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री श्री रामेश्वर तेली ने भी ई-श्रम पोर्टल की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए देश के लोगों से अपील की कि वे इस अभियान का हिस्सा बनें और अन्य चीजों के साथ-साथ सभी असंगठित कामगारों के राष्ट्रीय डेटाबेस का निर्माण करने वाले इस पोर्टल पर इन कामगारों को पंजीकृत करवाएं तथा भारत सरकार के इस बहुत जरूरी लक्ष्य - "छूटेगा नहीं कोई कामगार, योजनाएं पहुचेंगी सबके द्वार" को पूरा करने में भागीदार बनें।

Sunday, 15 August 2021

आजादी का अमृत महोत्सव जेनिथ क्रैस स्कूल ने धूम धाम से मनाया

 ७५वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव जेनिथ क्रैस स्कूल में धूम-धाम से मनाया गया कोविड के कारण लगभग दो शैक्षणिक सत्र से विद्यालय का संचालन नहीं हो पा रहा है फिर भी आजादी का जश्न का त्यौहार में बच्चों, शिक्षकों और भारतीय नागरिको का जोश और जूनून भारी पड़ा  


जेनिथ स्कूल के प्रधनाध्यापिका मोहद्या रिंकी सिंह ने ७५वें आजदी के अमृत महोत्सव पर सभी विद्यार्थियो , शिक्षकों, अभिभावकों तथा नागरिकों को जेनिथ के प्रांगन में स्वागत, अभिनन्दन और शुभकामना दिया



विद्यालय के निदेशक विकाश कुमार सिंह  ने भारत सरकार के परम आदरणीय माननीय प्रधानमंत्री तथा भारतीय वैज्ञानिको का अपने संस्था के तरफ से अभिनन्दन और आभार प्रकट किया और उक्त अवसर पे कहा की आज जो वर्तमान परिवेश में विद्यालयों का खुलना इनके सरकार का प्रयास है , क्योकि भारत जैसे विशाल आबादी वाले देश में टिका विकसित करना और टीकाकरण का लक्ष्य पाना इतना आसान नहीं था परन्तु मोदी सरकार ने विश्व के सबसे बड़े मुफ्त टीकाकरण अभियान को कर दिखाया


इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र -छात्रों , अभिभावकों, तथा आगंतुक नागरिको को पौधा जेनिथ क्रैस स्कूल तथा जेनिथ डिजिटल परिवार के तरफ से दिया गया तथा सभी से सम्मिलित संकल्प लिया गया की जिस तरह से इस झंडे के नीचे अपने संविधान के प्रति आस्था रखते है उसी तरह हमें पेड़ पौधों पे भी बिश्वास रखना पड़ेगा नहीं तो कोरोना काल में सबको अनुभव तो हो ही गया की आक्सीजन की आपूर्ति समस्त मानव जाती के लिए कितना दुर्लभ है (प्रकृति को मानव सभ्यता अगर नुकसान पहुँचाती है तो प्रकृति भी हमें नुकसान पहुंचाती है। ७५वें आजादी के अमृत उत्सव पर जेनिथ क्रैस स्कूल के तरफ से बच्चों में बचपन से ही प्रकृति के प्रति अत्यधिक लगाव और स्नेह का सन्देश दिया गया ।)


अलोक मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा की अभी भी जो समय है वह चुनौतीपूर्ण है परन्तु हमें अभिभावकों और विद्यालय परिवार को मिल जुल कर अधिक से अधिक कोरोना प्रोटोकॉल और गाइड लाइन को पालन करना अनिवार्य है अगर हमलोग ढिलाई बरतेंगे तो अभी भी हमारा कोरोना से पीछा नहीं छुटेगा। इसलिए हम सब की इसी में भलाई है की जो सरकार का निर्देश मिला उसे हम सब कठोरता से पालन करेंगे।


इस अवसर पर अन्य शिक्षको ने भी अपने विचार प्रकट किए ।

इस गरिमामयी अवसर पर अजय कुमार सिन्हा के साथ सभी गणमान्य उपस्थित रहे ।

YOUTUBE

ZENITH DIGITAL WORLD

ZENITH CRECHE ACADEMY